राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों और दर्शकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें हेलमेट, सीटबेल्ट और दुर्घटना में मदद करने जैसे संदेश शामिल थे।

प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी ने ट्रॉफी एवं बैडमिंटन रैकेट देकर पुरस्कृत किया। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने और हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी और परिवहन कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।













