Aba News

ओ प्लस स्टील की मानवता: महुवा टाड़ में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित

गिरिडीह कड़ाके की ठंड के बीच ओ प्लस स्टील एंड पावर प्लांट की ओर से महुवा टाड़ क्षेत्र में सैकड़ों गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना रहा। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता दिखा।

इस मौके पर सुजीत सिंह, अमित बसेई वाला, पापू रवानी, कन्हैया पांडे और राजेश सिन्हा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रखने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें