गिरिडीह करहरबरी पंचायत में दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन की 83वीं जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत मुखिया मुमताज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, प्रखंड सचिव विनोद सोरेन, सीताराम हसदा, मनोज मंडल, विनोद चौड़े, जमील, किस्कू, जगदीश मंडल, घनश्याम दास, वासुदेव मंडल, इम्तियाज अंसारी और शिबू मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक बना।













