Aba News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

गिरिडीह दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष हरगौरी साव, सचिव तेजलाल मंडल, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्व. शिबू सोरेन के आदिवासी, मजदूर और वंचित वर्गों के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। यूनियन ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें