Aba News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 83वीं जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय, गिरिडीह में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 83वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सेवा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत करीब 1000 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व भोजन का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड को उसकी पहचान दिलाई और आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष और विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें