Aba News

बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में हादसा: क्रेन चालक की मौत, मुआवजे पर सहमति के बाद शांत हुआ

बालमुकुंद स्पंज में ड्राइवर के रूप में कार्य करने वाले एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक मटरुखा निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल है और क्रेन का चालक था। जानकारी के अनुसार फ्रेक्ट्री के अंदर काम के दौरान दबने से बुरी तरह घायल हो गया।

वहीं धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही ईन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन ओर स्थानीय लोग शव के साथ फैक्ट्री गेट पर मुआवजा की मांग करने लगा। काफ़ी देर के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के साथ साकारात्म वार्ता हुई। मौके पर 16 लाख का चेक देने की बात कही गई। वहीं अग्नि संस्कार के लिए नगदी 50 हजार दिया गया । वहीं मृतक पत्नी को प्रत्येक माह 13 हजार पांच सौ प्रत्येक माह देने पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें