Aba News

मनरेगा बचाओ अभियान: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, 11 जनवरी को टावर चौक पर उपवास और प्रतीकात्मक विरोध

गिरिडीह में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने नया परिषद भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता की भावनाओं पर सीधा आघात है।

सतीश केडिया ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार अपना यह फैसला वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 11 बजे टावर चौक पर एकदिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जो महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष होगा। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, बलराम यादव, अशोक विश्वकर्मा, योगेश्वर महत्ता, अली खान उर्फ लड्डू खान और अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें