Aba News

16 जनवरी को बगोदर पहुंचेगी माले की बड़ी संख्या, गठबंधन और जनसंघर्ष पर सख्त संदेश

गिरिडीह 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर बगोदर में फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जुटने की तैयारी चल रही है। गिरिडीह विधानसभा और अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी सदस्य बसों और छोटी गाड़ियों के माध्यम से सुबह 10 बजे पपरवाटांड़ माले कार्यालय में जमा होंगे। कार्यक्रम में पार्टी झंडोत्तोलन, शहीद महेंद्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और प्रखंड कार्यालय व पीरटांड़ में सामूहिक बैठक आयोजित की जाएगी।

माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने संयुक्त बयान में कहा कि गठबंधन केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और जनता के हित में गठबंधन के नाम पर हो रही चालाकी को नहीं मानती। उन्होंने बताया कि फॉरवर्ड ब्लॉक अगले विधानसभा चुनाव तक अपने कार्यकर्ता और पार्टी सदस्य दस हजार के करीब पहुंचाने का लक्ष्य रख रही है और जनता के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में प्रखंड सचिव मसूदन कोल, लखन कोल, किशोर राय, नवीन सिंह, गुलाब कोल, दानेश्वर, राजन कोल, भीम कोल समेत दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें