Aba News

बंगाबाद अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार पर फॉरवर्ड ब्लॉक का सख्त वार, 16 जनवरी को सम्मेलन में जनसंघर्ष तेज करने का आह्वान

बेंगाबाद फॉरवर्ड ब्लॉक के पहले प्रखंड सम्मेलन की तैयारी के बीच, जनसंघर्ष को लेकर सामने आई शिकायतों में यह बात स्पष्ट हुई कि बेंगाबाद अंचल कार्यालय वर्तमान में भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बन चुका है। पैसे के बल पर गलत को सही और सही को गलत बताने की घटनाओं से जनता को भारी परेशानी हो रही है। पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और फॉरवर्ड ब्लॉक जनसंघर्ष के बूते इस पर लगाम लगाएगा। उन्होंने गोलगो क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कहा कि अंचल कार्यालय को जमीन से जुड़े कागजातों की जांच सही तरीके से करनी होगी और मनमानी कतई नहीं चलेगी।

राजेश यादव ने लोगों से 16 जनवरी को बेंगाबाद में आयोजित सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी के जनसंघर्ष को सफल बनाने और महेंद्र सिंह जैसे क्रांतिकारी नेताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से शंभू ठाकुर, शिवनंदन यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, सुखदेव गोस्वामी, तैयब अंसारी, मुस्तकीम अंसारी और निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही असली जनसंघर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें