गिरिडीह तेलोडीह गादी जमीन से जुड़े मारपीट मामले में गिरफ्तार किए गए जमीरउद्दीन उर्फ शेट्ठी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और चाहने वालों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर राहत जताई।

समर्थकों ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। उन्होंने इसे सत्य और कानून की जीत बताया। जमानत मिलने के बाद क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है, वहीं मामले से जुड़ी आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार जारी रहेगी।












