गिरिडीह इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11 में फर्स्ट रनरअप बनकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने वाले गिरिडीह के होनहार गिटारिस्ट अक्षय सिन्हा का शहर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। गांधी चौक स्थित होटल अशोका इंटरनेशनल में आयोजित सम्मान समारोह में होटल मैनेजर अभिषेक कुमार ने अक्षय सिन्हा को शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, प्रशंसक और शहरवासी मौजूद थे। सभी ने अक्षय सिन्हा के साथ फोटो खिंचवाई और राष्ट्रीय मंच पर गिरिडीह और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। उनके शानदार और भावनात्मक प्रदर्शन ने देशभर में दर्शकों का दिल जीता। लोगों ने कहा कि अक्षय ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से भी बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है और उनका सफर आने वाली पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत है।












