Aba News

शहादत दिवस पर शहिद शेख भिखारी को नमन, गिरिडीह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

गिरिडीह महान स्वतंत्रता सेनानी शहिद शेख भिखारी के शहादत दिवस के अवसर पर गिरिडीह में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम महतो सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शाहिद शेख भिखारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान और देशप्रेम को नमन किया।

कार्यक्रम में मुस्लिम यूथ फाउंडेशन एवं वीर अब्दुल हमीद कमेटी के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने कहा कि शहिद शेख भिखारी का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है तथा ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें