Aba News

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

गिरिडीह, जिला उपायुक्त  रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, आवास सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया तथा वृद्ध माताओं के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें