Aba News

गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक, संगठन विस्तार और महासम्मेलन पर मंथन

गिरिडीह अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री एवं पटना क्षेत्र के सह संगठन मंत्री  सुरेंद्र राजपूत तथा झारखंड प्रांत मंत्री  दिलीप वैद्य के गिरिडीह प्रवास के दौरान नगर के होटल मानसरोवर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सभी प्रखंडों में नियमित हनुमान चालीसा पाठ, उज्जैन में प्रस्तावित हिन्दू महासम्मेलन सहित कई विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदुओं के हितों को लेकर लगातार सक्रिय हैं। जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय ने मंदिरों को सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त कराने के प्रयासों की बात कही। कार्यक्रम में धनबाद विभाग और गिरिडीह जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें