Aba News

ड्रग्स के खिलाफ गिरिडीह में DAWN यूनिट की स्थापना, 12 जनवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

गिरिडीह माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिलों में DAWN (Drug Wellness and Wellness Navigation – for a Drug Free India) यूनिट की स्थापना की गई है। इसी क्रम में गिरिडीह जिले में भी DAWN यूनिट का गठन किया गया है, जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, अधिवक्ता एवं पारा लीगल वॉलिंटियर्स शामिल हैं। इसके तहत 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक ड्रग्स के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव श्री मोहम्मद सफदर अली नैयर ने बताया कि ड्रग्स समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जो व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि इस यूनिट का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। ड्रग्स संबंधी शिकायत के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 व www.ncbmanas.gov.in
तथा नशा मुक्ति परामर्श के लिए हेल्पलाइन 14446 उपलब्ध है। जिले भर में पारा लीगल वॉलिंटियर्स विद्यालयों, प्रखंडों और पंचायतों में जागरूकता फैला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें