Aba News

गिरिडीह में झारखंड की ऐतिहासिक जीत, सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी पर कब्जा

गिरिडीह झारखंड क्रिकेट के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण दिन रहा, जब राज्य की टीम ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी जिला स्टेडियम में हरियाणा को 69 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने न केवल झारखंड का मान बढ़ाया बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाकर टीम की सफलता की सराहना की।

इस भव्य जश्न में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय खिलाड़ी, छात्र और खेल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा अब इस खिताबी ट्रॉफी को पूरे राज्य में प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि खेलों में रुचि बढ़े और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और बड़ा मुकाम हासिल कर सकें। पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें