पचम्बा रोड के बोरो में स्थित जीवन धारा नर्सिंग होम में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच ओर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं के लिए फ्री में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई। मौके पर करीब 75 मरीजों का निःशुल्क जाँच किया गया ओर उचित परामर्श दिया गया।

साथ ही मेडिसिन एवं पैथोलॉजी जांच पर 15% की विशेष छूट भी दी गई। मौके पर कंसलटेंट सर्जन डॉक्टर उत्तम कुमार जालान और महिला एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष जालान ने अपनी सेवा दी। बताया गया कि जीवन धारा नर्सिंग होम में सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज प्रमुख चिकित्सकों के द्वारा किया जाता है। साथ ही आयुष्मान भारत की भी सुविधा उपलब्ध है ताकि गरीबों को मुफ्त में सटीक उपचार मिल सके।












