Aba News

इलाज के बाद वृद्ध महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक स्थित उमा पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में इलाज के बाद एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने से इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लिनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्लिनिक के बाहर शव रखकर नारेबाजी की, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

मृतका के पुत्र मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी मां को हल्का बुखार और खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें क्लिनिक ले जाया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान दी गई दवाइयों के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और समय पर रेफर नहीं किया गया। बाद में रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, क्लिनिक के डॉक्टर सोनू कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। सूचना पर पहुंची सरिया थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया और आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें