Aba News

खंडोली में ब्राह्मण नवयुवक संघ का वनभोज सह मिलन समारोह, नए संगठन का गठन

गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खंडोली में रविवार को ब्राह्मण नवयुवक संघ की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह नगर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद आपसी परिचय और विचार-विमर्श का दौर चला। इस दौरान समाज को संगठित होकर कार्य करने, सामाजिक एकता और युवा सहभागिता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से एक नए ब्राह्मण संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। इसमें संतोष पाण्डेय को अध्यक्ष, मुकेश पाण्डेय को सचिव, परिचय पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा चंदन पांडेय को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं कई अन्य पदों पर भी समिति का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में यदुनंदन पाठक सहित कई वरिष्ठों को शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें