Aba News

कड़कती ठंड में राहत की पहल: हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने जमशेदपुर में बांटे कंबल

जमशेदपुर कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने मानवीय पहल करते हुए जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। साकची, बिष्टुपुर, काशीडीह सहित कई क्षेत्रों में देर रात तक टीम ने सड़कों पर ठिठुर रहे गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराए। इस सेवा कार्य से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर संतोष नजर आया।

हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मनोज चावला और सचिव अभिषेक चावला ने बताया कि यह अभियान केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि ठंड के मौसम में झारखंड के कई जिलों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानवता की सेवा करना और संकट के समय समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें