Aba News

कड़कड़ाती ठंड में मानवता की मिसाल, सनातन मरांडी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

गिरिडीह कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गिरिडीह जिले के पचम्बा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या–01 में मानवता और संवेदना की सशक्त मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी पवन कंधवे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सुपुत्र सनातन मरांडी ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान देखने को मिली, वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय और अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर सनातन मरांडी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनका सामाजिक दायित्व है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे। आयोजक पवन कंधवे ने बताया कि यह सेवा अभियान एक सतत मुहिम है और जो लोग इस बार वंचित रह गए हैं, उन्हें भी जल्द कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें