गिरिडीह बुढ़वा तालाब–पचम्बा ओवरब्रिज के समीप भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से लगाया गया ब्रेकिंग पोल सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद पोल काफी हद तक झुक गया है, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी पवन कंद्धवे ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेते हुए तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके। बताया गया कि मामले की सूचना नगर निगम को दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने की अपील की है।












