Aba News

बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, सेरुआ गांव में पसरा मातम

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव में सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय मजदूर भुनेश्वर रविदास की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भुनेश्वर रविदास मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके मुंह से खून निकलने लगा। घटना के करीब दो घंटे बाद परिजन बोलेरो वाहन से उन्हें गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक नवीन कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी मीणा देवी ने बताया कि सूचना मिलने पर उनका पुत्र मौके पर पहुंचा तो भुनेश्वर की हालत बेहद नाजुक थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया और मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें