Aba News

कमरे में सोता रहा परिवार, बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने की लाखों की चोरी

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बड़की सरिया निवासी विशेश्वर पासवान के घर का है, जहां सोमवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक लाख रुपये नकद समेत करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़िता रेखा देवी ने सरिया थाना में आवेदन देकर बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब बाहर निकलने का प्रयास किया गया तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला। इसके बाद पता चला कि एक कमरे में रखे बक्से से नकद और जेवरात गायब हैं। छत पर बक्सा टूटा हुआ मिला। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें