गिरिडीह शहरी क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला, पचम्बा में रविवार को “एन कलेक्शन” नामक कपड़ों की दुकान का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौलाना एकलाकुल कादरी और विशिष्ट अतिथि हसन इमाम, नशीम शैख, शमीम मिर्जा, सिराज मिर्जा, खुर्शीद मिर्जा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उद्घाटन का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। दुकान संचालक निजात शैख ने बताया कि पचम्बा बाजार के इस केंद्र में सभी आधुनिकतम फैशन और कपड़ों का संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण वस्त्र खरीदने की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए व्यवसाय की सफलता और विकास की कामना की।












