Aba News

साजिश के तहत गरीबों पर अत्याचार, मजदूरों का हो रहा शोषण: बिनोद सिंह

गिरीडीह बिरनी प्रखंड के गारगोरों के बड़ाकर नदी के समीप मनरेगा मजदूर मंच और अन्य सामाजिक इकाइयों के बैनर तले एक बानभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनरेगा कर्मियों के साथ-साथ कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मनरेगा के तहत अब तक किए गए वृक्षारोपण, पानी संरक्षण, डोभा निर्माण और अन्य मानवहित परियोजनाओं की सराहना की।

हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में संशोधन कर नया नियम लागू किए जाने पर विरोध जताया गया। आयोजकों ने कहा कि योजना का नाम बदलना ठीक है, लेकिन मजदूरों और राज्य-केन्द्र की भागीदारी को नजरअंदाज करते हुए नए नियम लागू करना अनुचित है। विरोध जताने के लिए पदाधिकारियों ने रोड शो किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में BGVS राज्य सचिव विश्वनाथ सिंह, कांग्रेस शैक्षणिक राज्य सचिव राजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद वर्मा, भीमलाल साहू, रामेश्वर वर्मा, कृष्ण वर्मा, बालेश्वर वर्मा, राम प्रसाद राणा, नागेश्वर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें