Aba News

साजिश के तहत गरीबों पर अत्याचार, मजदूरों का हो रहा शोषण: बिनोद सिंह

बिरनी/गिरिडीह। जननायक शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के 21वें शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भरकट्टा डाक बंगला के पास भाकपा (माले) पूर्वी जोन की जीबी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बगोदर के गरीब किसान-मजदूरों की आवाज माने जाने वाले पूर्व विधायक कामरेड बिनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ना ही माले की पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत छोटे तबके के मजदूरों पर अत्याचार बढ़ा है—मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया गया, मजदूरी तय करने के अधिकार छीने गए और बालू के नाम पर गरीब किसान-मजदूरों को परेशान किया जा रहा है।

बिनोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को जल-जंगल-जमीन सौंप रही है, जबकि गरीब आज भी राशन कार्ड, आवास और छात्रवृत्ति से वंचित हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 जनवरी को शहीद दिवस पर पूर्वी जोन से चार हजार लोग बगोदर पहुंचकर जनसंघर्ष का संकल्प लेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने की, संचालन सूर्यदेव तुरी ने किया। मौके पर सीताराम सिंह, रामू बैठा, मुस्तकीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं उपस्थित थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें