Aba News

जनसंघर्ष ही जनता का रास्ता, सरकारें कर रहीं अनदेखी: राजेश यादव

केंद्र और राज्य सरकारें लगातार जनसरोकारों की उपेक्षा कर रही हैं। ऐसे में कॉमरेड महेंद्र सिंह जैसे जननायकों का जनसंघर्ष का मार्ग ही जनता के लिए सही विकल्प है। यह बात ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने सिजुआ कोल्हरिया में आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक 16 जनवरी को होने वाले महेंद्र सिंह शहादत दिवस एवं फारवर्ड ब्लाक के बेंगाबाद प्रखंड के पहले सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित की गई। राजेश यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समाजवादी सपनों और महेंद्र सिंह के संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैठक की अगुवाई पार्टी नेता छोटेलाल यादव और लखन कोल ने की। स्थानीय ग्रामीणों ने रोजगार, मजदूरी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने, जनसंघर्ष कोष संग्रह और 16 जनवरी के बेंगाबाद कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें