गिरिडीह शहरी क्षेत्र के पचम्बा गद्दी मुहल्ला में रविवार को स्टार टेलीकॉम नामक मोबाइल मरम्मत की दुकान का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर फातिया के बाद मोहम्मद रेहान मिर्जा के दादा दिलजान मिर्जा ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मोहल्ले के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नई दुकान के खुलने पर शुभकामनाएं दीं।

दुकान संचालक मोहम्मद रेहान मिर्जा ने बताया कि स्टार टेलीकॉम में सभी कंपनियों के मोबाइल फोन की मरम्मत की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यहां मोबाइल से जुड़े अन्य कार्यों के अलावा आधुनिक और आकर्षक मोबाइल कवर भी किफायती दरों पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा और उचित मूल्य पर सुविधाएं देना उनका मुख्य उद्देश्य है।












