Aba News

‘हैप्पी क्लासरूम’ से संवरेंगे भविष्य के सपने, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

गिरिडीह बद्री नारायण साहा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिरसिया में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग एवं मुख्य अतिथि द्वारा गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। “हैप्पी क्लासरूम” विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य कक्षा को तनावमुक्त, आनंदमय और छात्र-अनुकूल बनाना था। मुख्य वक्ता अमित कुमार पांडेय और अमित कुमार सिंह ने बताया कि खुशहाल शिक्षक ही सकारात्मक कक्षा का निर्माण कर सकते हैं, जिससे छात्रों की सीखने की क्षमता कई गुना बढ़ती है।

उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-संगीत, कहानियों और माइंडफुलनेस जैसी तकनीकों पर जोर दिया। प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि शिक्षा को बोझ नहीं, आनंद बनाना ही नई शिक्षा नीति का लक्ष्य है। कार्यशाला में 60 से अधिक शिक्षकों ने भाग लेकर भय-मुक्त कक्षा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें