Aba News

मोदी धर्मशाला में आज माता शाकम्भरी का 15वां वार्षिक उत्सव, भक्ति में डूबा गिरिडीह

शनिवार को श्री शाकम्भरी सेवा समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में स्थानीय मोदी धर्मशाला में शाक भवानी माता शाकम्भरी जी का 15वां वार्षिक उत्सव सह माता प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भव्य दरबार, मनमोहक श्रृंगार, अखंड ज्योत, मंगलपाठ, मेंहदी, गजरा, चुनड़ी उत्सव, भजन संध्या, छप्पन भोग एवं महाप्रसाद सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। कार्यक्रम में धनबाद से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सिंघल अपनी सुमधुर कंठ वाणी से माता के भजनों द्वारा श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान माता शाकम्भरी की पौराणिक महिमा का भी वर्णन किया गया। पुराणों के अनुसार दुर्गम नामक महादैत्य के अत्याचार से उत्पन्न अकाल के समय आदिशक्ति ने शताक्षी और शाकम्भरी रूप धारण कर सृष्टि की रक्षा की थी। आयोजन को सफल बनाने में अमित छापरिया, विनोद खंडेलवाल, सुधीर गोयल, दीपक चिरानिया, संजीत मारोदिया, सुनील अग्रवाल, आरती छापरिया, सोनी गोयल, पूनम चिरानिया, रेखा मारोदिया सहित समस्त शाकम्भरी परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें