Aba News

55 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जीतपुर पंचायत में भूमि पूजन संपन्न

गिरिडीह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जीतपुर पंचायत में एक अहम पहल की गई है। पंचायत अंतर्गत 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार मुरमु, पंचायत मुखिया बीरबल मंडल और वार्ड सदस्य सोनाराम मुरमु सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में निर्माण कार्य के संवेदक राजेंद्र मंडल एवं जेई किशोर हाड़ी की भी उपस्थिति रही।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा। यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित होगा और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें