Aba News

पर्यटकों की पहली पसंद बना खंडोली का नेचर व्यू फैमिली रेस्टोरेंट

प्रकृति की गोद में बसा गिरिडीह का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली शुरू से ही सैलानियों को आकर्षित करता रहा है। इसी खंडोली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है नेचर व्यू फैमिली रेस्टोरेंट, जो अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और बेहतरीन सुविधाओं के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। दूर-दराज से आने वाले सैलानी यहां पहाड़ों और हरियाली के बीच सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं।

पर्यटकों ने बताया कि नेचर व्यू रेस्टोरेंट में बैठने की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ लजीज और विविध व्यंजनों का स्वाद लेने को मिलता है। यहां इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज, वेज और नॉनवेज सभी प्रकार के भोजन की अच्छी व्यवस्था है। शानदार माहौल, स्वादिष्ट खाना और प्राकृतिक नजारे का संगम पर्यटकों को बार-बार खंडोली आने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें