Aba News

सड़क सुरक्षा माह में सख्ती के साथ संवेदनशीलता, गिरिडीह में जागरूकता अभियान और फ्री जांच शिविर

गिरिडीह सड़क सुरक्षा माह के तहत गिरिडीह जिला परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को शहर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों का चालान भी काटा गया।

अभियान के साथ ही परिवहन विभाग की ओर से फ्री जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगुन टोपनो, एमवीआई इरफान अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें