Aba News

CSR पहल से चतरो में ठंड से राहत, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिले कंबल

सदर प्रखंड अंतर्गत गादी श्री रामपुर पंचायत के चतरो गांव में निरंजन मेटालिक लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में निरंजन मेटालिक लिमिटेड के जनरल मैनेजर अशोक कुमार सिंह, डायरेक्टर प्रदीप कुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि कंपनी द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें