गिरिडीह नव वर्ष के अवसर पर बनखंजो पहाड़ पर स्थानीय लोगों की आवाजाही देखने को मिली। पचम्बा, कल्याणडीह, तेलोडीह, बोडो, मोहनपुर, भंडांडरीडीह और शास्त्रीनगर समेत आसपास के इलाकों से लोग परिवार और बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। प्राकृतिक वातावरण के बीच लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से समय बिताया और बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।

हालांकि, बीते वर्षों की तुलना में इस बार बनखंजो पहाड़ पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ के आसपास जमीन की बाउंड्री हो जाने से खुले स्थान सीमित हो गए हैं, जिससे पहले जैसी रौनक नहीं दिखी। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सामान्य रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। कुल मिलाकर लोगों ने नव वर्ष को सौहार्दपूर्ण और शांत माहौल में मनाया।













