हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी गिरिडीह शहर के गद्दी मोहल्ला स्थित मद्रासी पाइल्स क्लीनिक की ओर से नए साल के पहले दिन गरीब और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया गया। क्लीनिक परिवार द्वारा चूड़ा, गुड़, पुराने कपड़े, बिस्कुट आदि का वितरण कर नववर्ष की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर सबसे पहले मद्रासी क्लीनिक के परिजन वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां रह रहे बुजुर्गों के बीच बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया।

इसके बाद गद्दी मोहल्ला स्थित क्लीनिक के सामने स्टॉल लगाकर बड़ी संख्या में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच चूड़ा-गुड़ और पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया। इस संबंध में डॉक्टर श्याम बालाजी ने बताया कि मद्रासी क्लीनिक पिछले 20 वर्षों से हर नववर्ष के पहले दिन इस तरह का सेवा कार्य करता आ रहा है, जिसमें मोहल्लेवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर लाल बालाजी, डॉक्टर श्याम बालाजी, रामनाथ गुप्ता, गोपाल लहरी, मनोज खेतान सहित क्लीनिक के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।













