Aba News

धरियाडीह में हिंदू एकता संघ का भव्य भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

गिरिडीह हिंदू एकता संघ धरियाडीह की ओर से बुधवार की देर रात करीब 9 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार, मंदिर का वार्षिक उत्सव हर वर्ष श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आयोजन की समाप्ति भंडारे के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर सुदामा प्रसाद साव एवं उनके परिजनों द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच 21 कंबलों का वितरण किया गया। सुदामा साव ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह का सेवा कार्य कर उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। कार्यक्रम में हिंदू एकता संघ के शैलेश महतो, दीपक सोनार, रवि सोनार, चिंटू साव, चेतन दास, संजय कुमार, उमेश रवानी, मुन्ना दास, मनीष गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें