समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ किया। यह जागरूकता रथ 31 जनवरी 2026 तक जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कौसर अली, मोटरयान निरीक्षक इरफान अहमद सहित परिवहन विभाग व सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध व क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता रथ के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नशामुक्त ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा और सुरक्षित ओवरटेकिंग का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन से सड़क हादसों में कमी आएगी और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।












