Aba News

पर्यटन स्थलों पर सुकून भरा नया साल: नशा और डीजे पर पूरी तरह रोक, पुलिस मुस्तैद

गिरिडीह नए साल के मौके पर इस बार गिरिडीह के पर्यटन स्थलों पर बदला-बदला नजारा देखने को मिलेगा। आमतौर पर जहां नए साल पर डीजे की तेज धुन और नशे की वजह से माहौल बिगड़ने की घटनाएं सामने आती हैं, वहीं इस बार गिरिडीह पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नशा पान और डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसे लेकर थाना प्रभारियों द्वारा पोस्टर-बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में उसरी (वाटर फॉल) सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नए साल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और वाटर फॉल मोड़ पर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। शराब या किसी भी प्रकार का नशा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, हालांकि मध्यम आवाज में म्यूजिक सिस्टम की अनुमति होगी। पुलिस ने अपील की है कि लोग शांतिपूर्ण माहौल में नए साल का जश्न मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें