सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को वरिष्ठ आचार्य सतीश मिश्रा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि सतीश मिश्रा ने 32 वर्षों तक अपनी कार्यकुशलता, सादगी, सरलता और आध्यात्मिक भाव के साथ विद्यालय में आदर्श आचार्य के रूप में सेवा दी है। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प-गुच्छ, शॉल, वस्त्र एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने अंगूठी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

समारोह में डॉ. ब्रजेश बरनवाल ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन किया, जबकि सरिता कुमारी और नलिन कुमार ने स्मृतियां साझा कीं। संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय ने उनके समर्पण की सराहना की। आचार्य सतीश मिश्रा ने विद्यालय परिवार के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।













