गिरिडीह जिला क्षत्रिय कल्याण समाज की ओर से बुधवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयरीडीह में क्षत्रिय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में जिलाभर से आए भाई-बंधुओं का स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत स्वर्गीय परमहंस सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में समाज की एकता, आपसी प्रेम और सद्भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद महामंत्री शिवाजी सिंह सहित कई वक्ताओं ने समाजहित में विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला क्षत्रिय युवा समाज के युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और युवा कमेटी का गठन किया गया। इसके तहत 15 जनवरी को जिलेभर के युवाओं की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में समाज के संरक्षक एवं शुभचिंतकों को माला और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज की उन्नति और विकास में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है।












