Aba News

अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चालक फरार

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर जैन मंदिर के समीप मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 51 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हारलालो निवासी सुरेश प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेश अपने एक मित्र के बीमार बेटे से मिलने गिरिडीह के नवजीवन अस्पताल गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इधर परिजनों और स्थानीय लोगों ने चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही बराकर जैन मंदिर के पास बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और नियमित पुलिस गश्ती की मांग भी उठाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें