गिरिडीह शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज कुमार सिंह एवं नगर थाना प्रभारी ने देर रात विभिन्न गली-मोहल्लों में सघन गश्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों से पूछताछ की गई और देर रात बाहर निकलने का कारण भी जाना गया। पुलिस टीम ने अफसर कॉलोनी, बड़ा चौक, बरगंडा, मकतपुर, बाभनटोली समेत कई इलाकों का निरीक्षण कर नाइट पेट्रोलिंग की स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज सिंह ने बताया कि आईजी और एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। छुट्टियों के कारण कई लोग घर से बाहर जाते हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। सभी मोहल्लों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और बेवजह देर रात घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। नए साल को लेकर भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।












