Aba News

सरिया की राजनीति गरमाई, अटल जयंती विवाद पर भाजपा का विशाल लाठी मार्च

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत केशवारी चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने को लेकर उपजा विवाद अब राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है। 25 दिसंबर को माल्यार्पण के दौरान प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने और देर रात प्रतिमा स्थापना के लिए बनाए जा रहे गोलंबर को तोड़े जाने की घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा का आरोप है कि प्रशासन ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अटल जी की प्रतिमा स्थापना से जुड़े निर्माण को तोड़ दिया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

इसी के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरिया बाजार से सरिया अनुमंडल कार्यालय तक विशाल लाठी मार्च निकाला। मार्च के दौरान “अटल जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मामला केवल प्रतिमा का नहीं, बल्कि देश के महान नेता के सम्मान से जुड़ा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें