रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज स्वागत सह योगदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक विभाग के नवनियुक्त राज्य सचिव राजेश कुमार वर्मा का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। माला, बुके और शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू, OBC मोर्चा कार्यालय प्रभारी राजेश चन्द्र राजू, वरिष्ठ नेता फिरोज रिवजी मुन्ना, रिंकू वर्मा, उमर खान, दामोदर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने वर्मा के सामाजिक और संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह सम्मान गरीब, वंचित और मेहनतकश वर्ग की सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कमजोर तबकों के अधिकारों के लिए संघर्ष ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उन्हें गरीब-गुरबों की सशक्त आवाज़ बताया।












