मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से आज नेत्रहीन विद्यालय एवं मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के बीच सेवा, स्नेह और संवेदना से भरा एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया तथा कॉपी-पेन, जूस सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा की कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल के सुपुत्र के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष्य में किया गया, जिसने निस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मंडल 5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, सदस्य सीमा खेतान सहित शाखा के सभी समर्पित सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, करुणा और सकारात्मकता का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहा।












