Aba News

अभाविप नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, शिक्षा और जनजातीय मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 26वें प्रदेश अधिवेशन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का आज भव्य स्वागत विक्रमादित्य क्लासेस के डायरेक्टर  गौरव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभाविप प्रदेश सह मंत्री सह जिला संयोजक मंटू मुर्मू, प्रदेश एसएफडी सह कार्य प्रमुख अनीश राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि त्रिवेदी, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पूर्व कार्यकर्ता कुंदन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

मौके पर मंटू मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि 1949 से आज तक परिषद के लिए समर्पित सभी कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जनजातीय समाज में शिक्षा और जागरूकता की कमी, सांस्कृतिक क्षरण तथा कॉलेजों में प्रोफेसरों की भारी कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर अभाविप जोर-शोर से कार्य करेगा। वहीं अनीश राय ने परिषद की विभिन्न आयाम गतिविधियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें