Aba News

साइबर ठगी पर गिरिडीह पुलिस का बड़ा प्रहार, जंगल से तीन शातिर गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को 29 दिसंबर को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव स्थित तेल्खरी जंगल के पास कुछ युवक कॉल कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी (साइबर क्राइम) आबिद खां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां से खुर्शीद अंसारी, आलमगीर अंसारी और मोहम्मद सराफत अंसारी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 2 मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड और पहचान पत्र बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर फोनपे, पेटीएम, सैमसंग और एसी सर्विस के नाम पर लोगों को ठगते थे। पुलिस के अनुसार सराफत अंसारी करीब 60 लाख और आलमगीर अंसारी लगभग 25 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें