Aba News

सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन का कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज, उत्कृष्ट सेवाओं का हुआ सम्मान

सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा वर्ष के समापन अवसर पर कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था से जुड़े कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना, आपसी संवाद को सशक्त करना तथा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करना रहा।

स्वागत संबोधन में बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य शिविर, बाल विवाह रोकथाम और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग जैसे कार्यों पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर “Brilliant Work of the Year” सम्मान के तहत उत्कृष्ट योगदान देने वाली कार्यकर्ताओं रूबी नाज़, सुनीता वर्मा, झूमा देवी, गीता देवी, गीता पाण्डेय, रानी देवी, समा प्रवीण, मंजू देवी, अफसाना प्रवीण, हाज़रा खातून और मनोरमा देवी सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया और आगामी वर्ष में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें